Homeएस्ट्रोलॉजी की फील्ड में अद्भुत सफर के लिए डॉक्टर रूपल को मिला...

एस्ट्रोलॉजी की फील्ड में अद्भुत सफर के लिए डॉक्टर रूपल को मिला राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरुस्कार

ज्योतिष में जाना-पहचाना नाम हैं डॉक्टर रूपल रपटवार

-

जिंदगी में सफलता पाने का सबसे पहला सूत्र कड़ी मेहनत और आत्म-विश्ववास ही है। अगर आप मेहनत और हौंसले के साथ कुछ करने की ठान लेते हैं, तो फिर आपको मंजिल मिल ही जाती है। जो लोग ऐसा कहते हैं कि जिदंगी में जिम्मेदारियों के चलते वे अपने सपने पूरे नहीं कर पाए या फिर वे कुछ हासिल करना चाहते थे लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया, वो गलत कहते हैं।

क्योंकि अगर आप सच्चे दिल से मेहनत कर रहे हैं, तो सफलता आपको जरूर मिलेगी, कोई भी मुश्किल आपके रास्ते का कांटा नहीं बन सकती है। इस बात का साबित किया प्रख्यात एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर रूपल ने।

डॉक्टर रूपल को बचपन से ही एस्ट्रोलॉजी में रुचि थी और  उनमें इंट्यूशन पॉवर भी थी। परिवार की जिम्मेदारी और भी बाकी चीजों के चलते एस्ट्रोलॉजी को करियर के तौर पर चुनना रूपल जी के लिए इतना आसान नहीं था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नौकरी शुरु की और घर की जिम्मेदारियों को उठाने में लग गईं। लेकिन उनके मन में एस्ट्रोलॉजी में करियर बनाने की चाह थी। उन्होंने एस्ट्रोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन और फिर 2021-22 में पीएचडी की।

एक एस्ट्रोलॉजर के तौर पर उनका सफर लगभग 17 साल का रहा है और 14 साल से वह पूरी तरह से इस प्रोफेशन में हैं। उनमें कई ऐसी खूबिया हैं जो उन्हें बाकी एस्ट्रोलॉजर से अलग बनाती हैं। जैसे कि वह सिर्फ कुछ बुनियादी जानकारी के साथ इस प्रोफेशन में नहीं आई हैं, बल्कि उन्हें इसमें महारथ हासिल है।

वह लोगों के साथ फ्रॉड नहीं करना चाहती हैं इसलिए अपनी जानकारी और विद्या के बल पर लोगों को सटीक जानकारी देती हैं। इतना ही नहीं, वह लोगों के सवाल करने से पहले ही उनकी डिटेल्स के आधार पर उन्हें उनके भूत, वर्तमान और भविष्य की जानकारी दे देती हैं। खासतौर पर शादी-विवाह से जुड़ी बातों पर वह विशेष राय देती हैं। दो लोगों के बीच शादी के लिए कितने गुणों का मिलान होना चाहिए, शादी आगे चलकर टूटे ना, इसके लिए किन बातों पर ध्यान देना चाहिए, यह सब रूपल जी की विशेषता है। कुंडली में मौजूद दोषों, वास्तु से जुड़े उपाय और कुंडली मिलान में वह पारंगत हैं। रूपल जी को पीएचडी के दौरान कॉलेज से अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा भी ज्योतिष के क्षेत्र में अपने अहम योगदान के लिए रूपल जी को कई पुरुस्कारों से नवाजा जा चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Shilpi Saloni: Bridging Intuition, Astrology and Vastu for a More Balanced Life

Shilpi Saloni has spent 16 years helping people make sense of life's uncertainties through Vedic astrology and Vastu Shastra. Based in Patna, Bihar, she...

Poonam Srivastava: From Corporate Operations to Boardroom Leadership

Poonam Srivastava has built her career across FMCG, telecom infrastructure and e-commerce. With over 20 years of professional experience, she has worked in procurement,...

Dr. Vidula Bavishi: Nine Gold Medals, Medical Practice and a Lifelong Love of Learning

Dr. Vidula Bavishi has spent years working in women's healthcare. Her story also includes an unusual academic achievement. While working as a gynaecologist, she...

Mahi Virwani: From Computer Typist to Beauty Professional

माही विरवानी राजस्थान के फतेहनगर की एक ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी ट्रेनर हैं। वह माही मेकओवर की संस्थापक हैं। उनकी कहानी एक ऐसी...