Homeअपने प्रेरणादायक सफर के लिए राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित हुए परेश...

अपने प्रेरणादायक सफर के लिए राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित हुए परेश वाघासिया

परेश वाघासिया को मिला राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार

-

परेश वाघासिया को वर्थी वैलनेस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से संस्था की फाउंडर सौम्या बाजपेयी और मानसी बाजपेयी द्वारा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रहित और समाज सेवा में किए गए उनके बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें यह पुरुस्कार मिला। कहते हैं कि अगर आप मन में कुछ करने की ठान लें, तो फिर कोई भी मुश्किल आपके हौंसले को कम नहीं कर सकती है। परेश वाघासिया जी की कहानी कुछ ऐसी ही है।

वल्लभीपुर, गुजरात में जन्मे परेश वाघासिया का बचपन गांव में बीता। एक अच्छे भविष्य की नींव बचपन में ही पड़ जाती है। परेश जी के माता-पिता ने भी बचपन से उनमें संस्कारों और धर्म के साथ चलने की नींव डाली।

घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण, उन्होंने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की और फिर डायमंड बिजनेस के साथ जुड़ गए। 2001 में उनकी शादी हुई। उनकी पत्नी ने भी उन्हें बहुत सपोर्ट किया। 2001 से 2015 तक वह भावनगर में रहे और 2015 में सूरत आ गए। यहां उन्होंने डायमंड ब्रोकरेज का काम शुरू किया।

देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रभावशाली फैसलों ने उन पर गहरा असर डाला। नोटबंदी, धारा 370 का हटना और राम मंदिर निर्माण जैसे फैसलों से प्रेरित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का फैसला किया। 2020 में टीम मोदी सपोर्टर संघ में वह सदस्य के रूप में शामिल हुए। 2021 में मोदी सपोर्टर संघ में उन्हें गुजरात प्रदेश सहमंत्री का पद मिला और उन्होंने संगठन में अपना काम शुरू किया।

1 जून, 2022 उनके जन्मदिन वाले दिन ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकरन सिंह जी द्वारा उन्हें गुजरात प्रदेश युवा प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद उन्होंने गुजरात के सब जिला, ताल्लुके और विधानसभा में युवा टीम बनाई।

साल 2022 में राखी कार्यक्रम, आर्मी परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम, मोदी जी के 72वें जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटने और खाना बांटने का कार्यक्रम और ब्लड डोनेशन कैम्प जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

24 अप्रैल,2023 को मोदी सपोर्टर संघ ने परेश जी के योगदान और सराहनीय कामों को देखते हुए, उन्हें राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बनाया। परेश जी के जीवन का उद्देश्य है कि वह सबसे पहले राष्ट्र के बारे में सोचते हैं। वह राष्ट्र के लिए क्या कर सकते हैं, यही सवाल वह खुद से पूछते हैं।

संगठन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर परेश जी संगठन को आगे ले जा रहे है और संगठन के सभी सदस्य पूरी तरह अपना सहयोग उन्हें दे रहे हैं। पूरे देश में से कोई भी इस संगठन से जुड़ सकता है। जुड़ने के लिए सिर्फ आपको 9033271648 नम्बर पर व्हाट्सएप करना है।

परेश जी ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। आज वह एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे रहे हैं। अनाथ बच्चों, युवतियों और समाज के अन्य वर्गों की सेवा के लिए वह बहुत काम कर रहे हैं। टीम मोदी सपोर्टर संघ संगठन का मुख्य उद्देश्य ,भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर वडाप्रधान नरेंद्र मोदीजी के हाथ मजबूत करना और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ,अखंड भारत बनाना ,बेसहारा लोगो की सहायता करना और नरेन्द्र मोदी जी के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Vandana Balaji Shinde: Inspiring Journey of a Dedicated Science Teacher

From Struggle to Teaching: The Inspiring Journey of Vandana Balaji Shinde Vandana Balaji Shinde, formerly known as Vandana Gangadhar Dhavale, is a teacher whose life...

Daxa Sureshbhai Joshi: A Teacher Making Learning Simple and Joyful

Education becomes meaningful when children enjoy learning and understand things in a simple way. Daxa Sureshbhai Joshi is a dedicated teacher who has been...

Dr. Gauri – A Visionary of Art, Aesthetics and Indian Knowledge Tradition

"Art is not merely an expression—it is a spiritual journey that transforms the artist as much as the viewer." This philosophy beautifully defines the...

From a Small Village to Global Recognition: How Dr. Dilip Sen Earned 17 World Records and More Than 75 National and International Honors

From Humble Beginnings to Global Recognition Success is rarely achieved overnight. It is built through years of hard work, patience, discipline, and the courage to...